अहा , ग्राम्य जीवन भी क्या है ...?re simple than village life...
Some true stories about village life
जोधपुर के आसपास ग्राम्य जीवन की झलकियाँ
जोधपुर के आसपास ग्राम्य जीवन की झलकियाँ
राजस्थान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजस्थान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2009
रशीदा में एक दिन गुजार कर तो देखिये
एक दिन गाँव के इस मकान में गुजार कर तो देखिये.बस जरा सी मुश्किलें हैं मसलन बिजली नहीं है यानि फ्रीज़ ,टी.वी.पंखा कुछ नहीं है शाम के बाद एक टिमटिमाता दिया है,खाने को बाजरे का सोगरा और कढी है ,पानी एक किलोमीटर दूर ट्यूब वेल से लाना पड़ेगा और शौच के लिए अल सुबह जंगल में जाना पड़ेगा पुरुष खुले में नहाएँगे महिलाओं के लिए दो दीवार खडी कर आड़ बनायीं गई है.शुद्ध हवा है ,ढूध दही छाछ है ,आत्मीयता है,अपनापन है.और आप जुड़ जाते हैं भारत कि उस सत्तर प्रतिशत जनता से जो इसी तरह कि सुविधा रहित जीवन शेली का अभ्यस्त है.यह रशीदा गाँव के एक मकान का चित्र है.जीवन कितना सरल है और हमने उसे कितना कठिन बना रखा है.
लेबल:
ग्रामीण जीवन,
जोधपुर,
रशीदा,
राजस्थान
रविवार, 11 अक्टूबर 2009
बिन पानी सब सून
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने से इस बार अकाल का सामना करना पड़ेगा.इसे दोहरा अकाल भी कहते हैं क्योंकि किसान कर्ज लेकर बुवाई कर चुके हैं.पीने का पानी सबसे बड़ी समस्या है ,तालाब सूखे पड़े हैं आदमी और मवेशी पानी कि तलाश में भटक रहे हैं (ऊपर का चित्र आशु मित्तल द्वारा ).राज्य सरकार कि नींद उड़ चुकी है और पेयजल योजनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.वैसे भी इस सरकार को सूखे का काफी अनुभव है.केंद्र भी दया के नाम पर मदद तो करेगा ही.कुल मिला कर अगर आप जी नहीं सकते तो कम से कम आपको मरने भी नहीं दिया जायेगा.कोई बात नहीं हमारे मारवाड़ कि तो खासियत है पानी उन्डो है तो मिनक भी उन्डो है यानि चूँकि यहाँ पानी गहराई में मिलता है तो आदमी में भी सब्र का माद्दा ज्यादा है.
लेबल:
अकाल,
आशु मित्तल किसान,
कर्ज,
राजस्थान
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2009
मारवाड़ की मशहूर और नायाब जूतियाँ
राजस्थान का मारवाड़ प्रदेश जोधपुर जैसलमेर पाली जालोर सिरोही बाड़मेर जिलों को मिला कर बना है.इस इलाके में ऊँठ बहुतायत से पाए जाते हैं इसलिए ऊँठ के चमड़े से कुटीर उद्योग पनपे और आज जोधपुर कि बनी जूतियों कि एक अलग पहचान है .मुलायम चमड़े पर खूबसूरत कसीदा जूतियों कि शान में चार चाँद लगा देता है.अस्सी रूपये से लेकर दो सौ रूपये तक में आप एक खूबसूरत जोड़ा खरीद सकते हैं.काकेलाव गाँव के चौराहे पर कोने में नीम के पेड़ के नीचे बैठा शंकरजी मोची कई पीढी से यही काम कर रहा है.दाल रोटी मिल जाती है.लेकिन भौतिक वाद के इस युग में दाल रोटी से कौन खुश है.वो चाहता है कि उसके बच्चे पढ़ लिख कर कोई और काम धंधा करें जिसकी समाज में इज्जत हो .
शनिवार, 12 सितंबर 2009
वाह क्या मनवार है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
